सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mata Prasad Pandey arrived at Shivpal's residence while returning from Wah.

Etawah News: वाह से लौटते समय शिवपाल के आवास पर पहुंचे माता प्रसाद पांडे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mata Prasad Pandey arrived at Shivpal's residence while returning from Wah.
विज्ञापन
फोटो 32:::चौगुर्जी स्थित आवास पर शिवपाल सिंह यादव से चर्चा करते माता प्रसाद पांडे। स्रोत सपा
Trending Videos


आगरा के वाह में परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना में पहुंचे थे नेता प्रतिपक्ष



ब्राह्मणों साधने पर हुई चर्चा, विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से तैयारी करने पर हुई चर्चा



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। आगरा के वाह में परशुराम जी की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष शहर के चौगुर्जी स्थित सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के यहां रुके। यहां उन्होंने सपा महासचिव के साथ ब्राह्मणों को साधने और आगामी विधानसभा की तैयारियों पर चर्चा की।



रविवार को आगरा के वाह में परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे गए थे। देर शाम वह लौटते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव के आवास पर अचानक पहुंच गए। यहां वह लगभग साढ़े सात बजे तक रुके। करीब आधे घंटे तक उन्होंने 2027 के चुनावों को लेकर चर्चा की। वाह में हुए कार्यक्रम की स्थितियों पर भी बात की। ब्राह्मणों को साथ लेकर चलने पर चर्चा की गई। दोनों ने मिलकर 2027 में चुनाव मजबूती से लड़कर जीतने के लिए एक-दूसरे को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed