{"_id":"6a133d27818edec679079291","slug":"nautapa-begins-today-the-mercury-could-soar-up-to-46-degrees-etawah-news-c-216-1-etw1002-143313-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आज से नौतपा, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आज से नौतपा, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो 17:::::
दो जून तक और तेवर दिखाएगी गर्मी, लू का भी प्रभाव बढ़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आज से नौतपा शुरू हो जाएगा। इसके साथ गर्मी के तेवर और बुलंद होंगे। दो जून तक पड़ने वाले नौतपा के बीच पारा 46 डिग्री तक जाने का अंदेशा है। ऐसे में लोग आने वाले दिनों में और भी झुलसेंगे।
25 मई से लेकर दो जून तक चलने वाले नौतपे में सूरज की तपिश और तेज होगी। इससे तापमान में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। पिछले दो सप्ताह से लगातार बढ़े हुए तापमान और लू के प्रकोप से लोगों का बुरा हाल था। ऐसे में अब नौतपा में लोगों का घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। पिछले 15 दिनों में अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में अब आने वाले नौ दिनों में तापमान में इससे अधिक की संभावनाएं जताई जा रही हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि आने वाले नौ दिन लू का भयंकर प्रकोप चलेगा। गर्म हवाओं और उमस भरी गर्मी से लोगों को दैनिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में नौतपा से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को खास तरह के एहतियात बरतने की अपील की है। तेज धूप में ज्यादा समय तक रहने से हीट स्ट्रोक लग सकता है। जिससे कमजोरी और चक्कर आने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
गर्मी के चरम पर रहने के कारण शरीर में पानी की कमी, थकान और पाचन संबंधी समस्याएं अधिक तेजी से बढ़ती हैं। नौतपा से बचने के लिए हरी सब्जियों और सलाद का सेवन बढ़ाना चाहिए। जबकि तरल पदार्थों में दही, छाछ, गन्ने का जूस सहित बेल का शर्बत आदि पेय पदार्थ शरीर को शीतलता प्रदान करेंगे। इससे शरीर में पानी की मात्रा नियंत्रित बनी रहेगी।
मरीजों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि नौतपा में मरीजों व बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। समय पर दवाओं के साथ खान-पान का विशेष ख्याल रखा जाए। अधिक ठंडा जल पीने से बचाव किया जाए जबकि बाहर धूप से घर में आने पर तुरंत पानी पीने की बजाय कुछ समय इंतजार करें। वरिष्ठ नागरिक सीधे धूप में न जाएं। बच्चों को दोपहर के समय ठंडी चीजों के सेवन से बचाना चाहिए। घरों के एसी, कूलर के सामने यदि बैठे हों तो अचानक धूप में न जाएं। पहले कहीं किनारे खड़े होकर तापमान को नियंत्रित करें इसके बाद बाहर जाएं। वहीं धूप से आने के बाद सीधे एसी या कूलर के सामने बैठने से बचें।

Trending Videos