फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Okha-Gorakhpur Express to be affected today; passengers will face inconvenience.

Etawah News: ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस आज रहेगी प्रभावित, यात्रियों को होगी परेशानी

Sun, 18 Oct 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Okha-Gorakhpur Express to be affected today; passengers will face inconvenience.
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया है जबकि कई ट्रेनों को डायवर्ट किया है। इसमें इटावा होकर चलने वाली ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन से आज से डायवर्ट रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। बताया कि बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य कई दिन चलेगा। इसके चलते इस मार्ग से चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त व डायवर्ट किया गया है। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस डायवर्ट की गई। यह ट्रेन को निर्धारित मार्ग महादेवखेड़ी-बीना-आगासोद के स्थान पर महादेवखेड़ी-मालखेड़ी–आगासोद के मार्ग से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी वजह से यह ट्रेन 19 अक्तूबर को प्रभावित रहेगी। ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के डायवर्ट होने से लेटलतीफी होगी। इसी तरह यह ट्रेन संख्या 15045 गोरखपुर–ओखा एक्सप्रेस 22 अक्तूबर को भी डायवर्ट रहेगी। इस ट्रेन को अपने निर्धारित मार्ग आगासोद-बीना-महादेवखेड़ी के स्थान पर आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी के मार्ग से चलाई जाएगी। ये ट्रेन अप में इटावा जंक्शन दोपहर दो बजकर 35 पर आती है जबकि डाउन में यह ट्रेन सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआरओ ने बताया कि यात्री घर से निकलने से पहले एनटीएस एप से जानकारी प्राप्त कर लें। इससे उन्हें यात्रा करने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed