सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Passengers will not have to cross the station to get tickets.

Etawah News: यात्रियों को टिकट के लिए पार नहीं करना पड़ेगा स्टेशन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Passengers will not have to cross the station to get tickets.
विज्ञापन
भरथना। टिकट लेने के लिए यात्रियों को स्टेशन पार करने की समस्या से जल्द निजात मिल सकती है। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने शुक्रवार को स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन अधीक्षक को नया टिकट काउंटर बनाने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही स्टेशन पर महिला शौचालय, प्लेटफॉर्म नंबर एक के टिकट काउंटर का जीर्णोद्धार और एफओबी निर्माण का काम जल्द किए जाने की बात भी कही। इटावा जंक्शन भी आए लेकिन निरीक्षण के लिए रुके नहीं।
Trending Videos




करीब एक लाख की आबादी वाला कस्बा रेलवे स्टेशन के दोनों ओर बंटा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर करीब 70 से 75 प्रतिशत जबकि प्लेटफॉर्म नंबर चार की साइड 25 से 30 प्रतिशत आबादी रहती है। इसके अलावा यादव नगर, वाजपेयी नगर, कल्याण नगर, मोतीगंज, राजगंज, नगला कोट, कुंवरा, मोड़ी व बकेवर साइड के कई गांव के लोग भी भरथना स्टेशन आते हैं लेकिन उनकी साइड टिकट घर न होने की वजह से उन्हें स्टेशन पार कर एक नंबर की साइड पर आकर टिकट लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक को टिकट काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फुट ओवर ब्रिज, एक नंबर की साइड का टिकट काउंटर भी दोबारा बनाया जाएगा। प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर बने पुराने पॉइंटमैन हट को हटाकर नया बनाए जाने, प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 वेटिंग हॉल का पुनरुद्धार कराए जाने के भी निर्देश दिए।



प्लेटफॉर्म पर महिला शौचालय न होने और कुछ अन्य में पानी चोक की समस्या पर डीआरएम ने सख्ती से सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक से करीब सौ मीटर की दूरी पर जलभराव की स्थिति को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों से संपर्क करने को कहा।




व्यापारियों ने तिलक सड़क स्थित रेलवे फाटक को बंद न किए जाने की मांग रखी। कहा कि ओवर ब्रिज काफी संकरा है और उसमें भारी वाहन काफी निकलते हैं। ऐसे में अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल से बंद टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस के ठहराव बहाल करने व देहरादून एक्सप्रेस, प्रयागराज लालगढ़ एक्सप्रेस, टूंडला-प्रयागराज मेमू ट्रेन का ठहराव दिए जाने की मांग की। आरओ वाटर, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, एटीएम, ट्रेनों की अनाउंसमेंट सिस्टम को दुरुस्त करने, जीआरपी व आरपीएफ चौकी का निर्माण, यात्रियों के लिए बेहतर बैठने और शेड की व्यवस्था की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed