{"_id":"69f648ebc8d3f0f1e706f4d6","slug":"the-wedding-procession-was-not-brought-due-to-the-lack-of-chain-and-bike-fir-was-lodged-against-six-people-including-the-groom-etawah-news-c-216-1-etw1005-142139-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चेन-बाइक न मिलने पर नहीं लाए बरात, दूल्हे समेत छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चेन-बाइक न मिलने पर नहीं लाए बरात, दूल्हे समेत छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में सोने की चेन व बाइक न मिलने पर वर पक्ष तय तारीख में बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा निवासी कोमल सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी वैदपुरा थाना छितैनी निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र प्रशांत यादव के साथ तय की थी। आरोप है कि प्रशांत की मां सीमा देवी, भाई आशीष व सुमित व अन्य दो लोग अर्जुन सिंह व नीतू की मौजूदगी में 21 अप्रैल की तारीख शादी के लिए तय हुई थी।
शादी के लिए कस्बा लखना में एक गेस्टहाउस बुक कर दिया गया। साथ ही उसके रुपये जमा कर दिए। आरोप है कि वर पक्ष के लोग तय तारीख पर बारात लेकर नहीं पहुंचे। वर पक्ष से पूछने पर वर पक्ष ने सोने की चेन व बाइक न मिलने पर बारात लेकर न आने की बात कही जिससे कोमल सिंह की मान-प्रतिष्ठा खराब हुई।
उसने इसका जब विरोध किया तो वर पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। बकेवर थाना पुलिस ने दूल्हा समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos