सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two accused sent to jail in 40-year-old case

Etawah News: 40 साल पुराने मामले में दो आरोपी भेजे गए जेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused sent to jail in 40-year-old case
विज्ञापन
जसवंतनगर। हाईकोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने करीब 40 वर्ष पुराने आपराधिक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि वर्ष 1987 में मारपीट के दौरान धारदार हथियार से एक व्यक्ति की आंख फोड़ देने का गंभीर मामला दर्ज किया गया था।
Trending Videos

इस मामले में जिला कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद वादी ने हाईकोर्ट में अपील दायर की, जहां सुनवाई के दौरान आरोपियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित न होने के कारण दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने बिलाल और कादिर निवासी कटरा खूबचंद को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed