{"_id":"69b84e4defa6e4d88d0018a7","slug":"368-housing-beneficiaries-received-rs-1-lakh-each-in-their-accounts-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-138978-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 368 आवास लाभार्थियों के खाते में पहुंचे एक-एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 368 आवास लाभार्थियों के खाते में पहुंचे एक-एक लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से संचालित पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत सोमवार को 368 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के एक-एक लाख रुपये भेजे गए। कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में लाभार्थियों को स्वीकृतपत्र दिए गए।
नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए डूडा से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की शुरुआत एक सितंबर 2024 को पांच वर्ष के लिए की गई थी। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये अनुदान राशि दी जाती है। इसमें पहली व दूसरी किस्त में एक-एक लाख व तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री की ओर से 90 हजार लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से पहली की धनराशि भेजी गई।
योजना के तहत प्रथम चरण में जिले के 11,514 लाभार्थियों को आवास दिया गया। इनमें 100 लाभार्थियों को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही 368 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के 3.68 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। इसमें शहर का एक, नगर पंचायत कमालगंज के 39, खिमसेपुर के 140, संकिसा के 80 व शमसाबाद के 108 लाभार्थी शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीओ डूडा एसडीएम गजराज सिंह यादव, नितिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Trending Videos