सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BA student taken away by youth from another community in case Victim father demand for action In Furrukhabad

फर्रुखाबाद: बीए छात्रा को दूसरे समुदाय का युवक ले गया, पिता का आरोप- आरोपी के परिजनों ने दी धर्मांतरण की धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 13 Mar 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहम्मदाबाद क्षेत्र में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा 13 फरवरी से लापता है। पिता का आरोप है कि दूसरे समुदाय का युवक उसे ले गया और उसके परिजनों द्वारा धर्मांतरण की धमकी दी गई। कार्रवाई न होने पर पिता ने मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थनापत्र डीएम को सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की।

BA student taken away by youth from another community in case Victim father demand for action In Furrukhabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी को ले जाने के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि युवती को दूसरे समुदाय का युवक ले गया है। उसके पिता व चाचा से शिकायत करने पर उन्होंने उसकी बेटी का जल्द धर्मांतरण कराने की बात कही है। 

Trending Videos


इससे परेशान पिता ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थनापत्र शुक्रवार को डीएम को दिया है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। जिलाधिकारी काे दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने कहा कि उसकी पुत्री मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। 13 फरवरी को कॉलेज जाने के बाद वह घर वापस नहीं आई। अगले दिन 14 फरवरी को उसने कोतवाली मोहम्मदाबाद में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को कोतवाली मोहम्मदाबाद के अवंतीबाई नगर निवासी युवक बहलाकर और धमकाकर अपने साथ ले गया है। इसमें उसके पिता, चाचा और निवासी नीबकरोरी का सहयोग कर रहे हैं। कहा कि जब वह अन्य लोगों के साथ आरोपियों के घर गया तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं। कहा कि उसकी पुत्री अब उनके घर की सदस्य है और जल्द ही उसका धर्मांतरण कराया जाएगा। 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पुत्री की शीघ्र तलाश कराने की मांग की है। इस मामले में बजरंगदल व विश्व हिंदू परिषद ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि युवती की खोज के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उसे तलाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed