सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider woman dies after being hit by a dumper

Farrukhabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान गई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after being hit by a dumper
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। गांव राईपुर चिनहटपुर के पास रविवार दोपहर को डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा बाल-बाल बच गया। बेटे ने थाने पहुंचकर डंपर चालक के तहरीर दी है।
Trending Videos

जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव सनाई निवासी बलराम यादव रविवार दोपहर बाइक से मां राममूर्ति देवी (50) के साथ क्षेत्र के गांव कमरुद्दीननगर स्थित मौसी के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। दोपहर लगभग तीन बजे कंपिल-अटैना मार्ग पर गांव राईपुर चिनहटपुर के निकट पुलिया पर सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे राममूर्ति बाइक से उछलकर डंपर के पहिए के नीचे जा गिरीं। उनके शरीर के ऊपरी हिस्से से डंपर का पहिया निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलराम बाइक सहित सड़क किनारे पड़ी मिट्टी पर जा गिर। इससे वह बाल-बाल बच गया। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बलराम ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि शव तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed