{"_id":"69ee6b295aedc69ba607d7ce","slug":"dust-clouds-on-the-approach-road-to-the-under-construction-bridge-disrupting-traffic-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-141171-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निर्माणाधीन पुल के पहुंच मार्ग पर धूल के गुबार, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निर्माणाधीन पुल के पहुंच मार्ग पर धूल के गुबार, आवागमन बाधित
विज्ञापन
फोटो-15 गंगा नदी पुल के लिए बन रहे पहुंच मार्ग पर बालुई मिट्टी व फंसे स्कूटर सवार। स्रोत: जागरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालगंज। हरदोई मार्ग पर बन रहे पुल के पहुंच मार्ग पर उड़ती धूल से स्थानीय लोग और वाहन चालक परेशान हैं। बलुई मिट्टी पर पानी का छिड़काव न होने से आवागमन बाधित हो रहा है। बड़े वाहनों के निकलने पर दृश्यता कम हो जाती है और दोपहिया वाहन मिट्टी में धंस रहे हैं।
गंगा नदी पर आजादनगर भटपुरा के सामने 50 पिलर वाला पुल बनाया गया है। इस पुल से आजादनगर तक करीब 2.4 किलोमीटर लंबा पहुंच मार्ग तैयार किया जा रहा है। पहुंच मार्ग पर डाली गई बलुई मिट्टी वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार बना देती है। इससे कई बार कुछ दिखाई भी नहीं देता, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
भटपुरा प्रधान जाफना बेगम के पति अशफाक अहमद ने बताया कि छिड़काव न होने से आवागमन करने वाले लोग बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पास से बड़ा वाहन निकलते ही कुछ दिखाई नहीं देता और दोपहिया वाहन मिट्टी में धंस जाते हैं। जनता की मांग है कि पहुंच मार्ग पर रोजाना पानी का छिड़काव कराया जाए। पंटून पुल से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी यही रास्ता है।
सेतु परियोजना के कारीगरों का कहना है कि टैंकर से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। हालांकि, कड़ी धूप और सड़क की अधिक लंबाई के कारण यह छिड़काव नाकाफी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इतनी लंबी सड़क पर टैंकर से पर्याप्त छिड़काव संभव नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खेती करने वाले किसानों से मदद की अपील की है। किसानों से कहा गया है कि वे अपने इंजन से पानी चलाकर छिड़काव में सहयोग करें। परियोजना की ओर से डीजल, डिलीवरी पाइप और श्रमिक की व्यवस्था की जाएगी। यह कदम धूल की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X