{"_id":"6a06294de0bfa2b8b10b0e88","slug":"fathers-body-arrives-home-before-sons-wedding-sparks-outcry-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-142145-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बेटे की शादी से पहले घर पहुंचा पिता का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बेटे की शादी से पहले घर पहुंचा पिता का शव, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
फोटो-45 मोहन सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कायमगंज। बेटे की शादी की तैयारियों के बीच बुधवार रात गांव रायपुर में तब कोहराम मच गया, जब हादसे में मृत पिता का शव घर पहुंचा। इस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां चीख-पुकार मच गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी मोहन सिंह (50) के इकलौते पुत्र पीयूष की 25 मई को शादी होनी है। बुधवार को मोहन सिंह अपने चचेरे भाई रक्षपाल (45) के साथ बाइक से पटियाली क्षेत्र के गांव पुरसारी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने गए थे। देर शाम दोनों वापस गांव आ रहे थे।
बताया गया कि बदायूं हाईवे पर गांव किशोरी नगर के पास एक गाय बाइक के सामने आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं रक्षपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर रात जैसे ही मोहन सिंह का शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शादी की तैयारियों में जुटा परिवार गहरे सदमे में डूब गया। मोहन सिंह के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
Trending Videos