फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six lives were lost in a firecracker explosion in Khimsepur 14 years ago.

Farrukhabad News: 14 वर्ष पूर्व खिमसेपुर में आतिशबाजी से धमाके में चली गई थीं छह जानें

Thu, 24 Sep 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Six lives were lost in a firecracker explosion in Khimsepur 14 years ago.
फर्रुखाबाद। जनपद के पड़ोसी कस्बा छिबरामऊ में मंगलवार को हुए विस्फोट ने मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर में 14 वर्ष पूर्व हुए धमाके की याद दिला दी। इस धमाके में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई गई थी। पूरा मकान जमींदोज हो गया था। आसपास की इमारतें हिलने के साथ क्षतिग्रस्त भी हो गई थीं। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई थी। मकान का मलबा व शवों के टुकड़े 300 मीटर दूर तक पड़े मिले थे।
विज्ञापन


खिमसेपुर अब नगर पंचायत है। वर्ष 2012 में यह गांव था। तब यहां के अनीस के यहां अवैध तरीके से आतिशबाजी बनाने का काम होता था। वर्ष 2012 की दोपहर में महिलाएं व अन्य लोग घर में थे। अनीस सहित कुछ पुरुष बाहर थे। परिवार की एक महिला घर के बाहर सूखने के बाद आतिशबाजी बोरी में भरकर अंदर रखने जा रही थी। इसी दौरान घर के अंदर बोरी उसके हाथ से छूट गई थी। इससे तेज धमाका हो गया था। इसके बाद घर में रखी अन्य आतिशबाजी भी फट गई थी।
विज्ञापन

धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा पक्का मकान ध्वस्त हो गया था। मकान के अंदर मौजूद सभी छह लोगों की मौत हो गई थी। वहां के लोगों ने बताया था कि एक शव उछलकर 150 मीटर दूर जा गिरा था। पुलिस ने घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी। अनीस के परिवार के नस्सू खान, शरीफ खान, कल्लू खान को पकड़कर जेल भेजा था। अनीस भाग गया था। उस पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। उसके बाद उसे पुलिस जेल भेज सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिमसेपुर छोड़ गया परिवार, अब लगा रहे ठेली
मोहम्मदाबाद। विस्फोट के बाद नस्सू के बड़े भाई मुजीम अपना मकान बेचकर फर्रुखाबाद में रहने लगे। कुछ समय बाद कल्लू खान की मौत हो गई। जेल से निकलकर नस्सू खान और शरीफ खान भी गुरसहायगंज स्थित अपनी रिश्तेदारी में रहने लगे। शरीफ खान ने भी अपना मकान बेच दिया। वर्तमान में नस्सू खान का मकान अभी खिमसेपुर में है तथा दो दुकानें इटावा-बरेली हाईवे पर हैं। उनका किराया लेने नस्सू जब कभी जाते हैं। वर्तमान में आतिशबाजी बनाने का काम उन्होंने छोड़ दिया है और वह ठेली लगाकर सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

ये घटनाएं भी हुईं...
अक्तूबर 2025 में कायमगंज इलाके में चलती बाइक पर अवैध पटाखों से भरा बैग फटने या बाइक फिसलने से हुए जोरदार धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

नवंबर 2023 में शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक आतिशबाजी की दुकान में तेज धमाका हुआ था। इससे दुकान का टिनशेड दूर जा गिरा था। ग्रामीणों में दहशत व अफरा-तफरी मच गई थी।
अक्तूबर 2012 में फतेहगढ़ के हाथीखाना में भी आतिशबाजी में धमाका होने से मकान का लिंटर ढह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed