फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Overloading due to heat at night causes transformers to catch fire.

Farrukhabad News: रात में गर्मी से बढ़ी ओवरलोडिंग, ट्रांसफार्मरों में लगी आग

Thu, 24 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Overloading due to heat at night causes transformers to catch fire.
फर्रुखाबाद। गर्मी बढ़ते ही मंगलवार रात ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए। फतेहगढ़ से शहर तक ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। बस अड्डे के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग बुझाने के लिए दमकल बुलानी पड़ी। रात में बिजली की आवाजाही से गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला बनखड़िया में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रात में कई बार फ्यूज जलने से दगा दे गया। ट्रांसफार्मर की लीड में भी आग लग गई। फतेहगढ़ फीडर पर ही जेएनवी रोड पर लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में भी रात को ही आग लगी। हालांकि कर्मचारियों ने फ्यूज व तार बदलकर बिजली आपूर्ति चालू की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खड़ियाई में रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लगने से केबल जल गई। कर्मचारियों ने पहले ट्रांसफार्मर चेक किया, फिर लीड बदली तो बिजली आपूर्ति चालू हो गई। फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी में लगे 400 केवीए व 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के साथ केबल ने आग पकड़ ली। मोहल्ले के लोगों ने कर्मचारियों को फोन किया तो आपूर्ति बंद करा दी गई। इसके बाद केबल बदलकर दोनों ट्रांसफार्मर चालू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में देर रात स्पार्किंग के बाद आग लगी तो केबल धू-धूकर जलने लगी। तेज लपटें देख पहले बिजली बंद कराई गई। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। फायरब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि सभी ट्रांसफार्मर भले ही फुंकने से बच गए लेकिन रात में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं की नींद हराम हो गई।

बुधवार दोपहर बस अड्डे के पास बीएसएनएल कार्यालय के बाहर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। अवर अभियंता रामविनय चौहान ने बताया कि बीएसएनएल कार्यालय के पास फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। रात में अचानक गर्मी बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए। इससे केबलें जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed