फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The teachers placed their trust in Dr. Akash himself.

Farrukhabad News: शिक्षकों ने डॉ. आकाश पर ही जताया भरोसा

Thu, 29 Oct 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The teachers placed their trust in Dr. Akash himself.
फर्रुखाबाद। आगरा खंड शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य पद का चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। इसमें स्नातक एमएलसी पद पर फिर भाजपा का कब्जा होने से कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। वहीं शिक्षक एमएलसी पद सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल के काबिज होने से सपाइयों का उत्साह बढ़ा दिखाई दिया। चुनाव के परिणाम से साफ है कि शिक्षकों ने डॉ. आकाश अग्रवाल का साथ दिया है। वह पिछले बार निर्दलीय चुनाव जीते थे।
विज्ञापन


आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी से मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी ने जीत दर्ज की है। दोबारा एमएलसी पद पर जीतने से भाजपाइयों ने खुशी मनाई। हालांकि इस बार भी शिक्षक एमएलसी सीट से भाजपा निराश रही। यह सीट सपा के खाते में जाने से कार्यकर्ता इसे विधानसभा चुनाव से जोड़कर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों एमएलसी पदों पर प्रत्याशियों ने दोबारा जीत दर्ज कराई है। स्नातक एमएलसी पहले भी भाजपा के खाते में थी और आज भी है। शिक्षक एमएलसी पद पर इस बार भी भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनपद से किसको कितने वोट मिले इसका कोई आंकड़ा अभी उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed