{"_id":"696be324907b2240a7036692","slug":"14-shuttle-buses-leave-for-prayagraj-80-buses-will-take-devotees-to-sangam-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147707-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दिलदार बोला...मैंने तीनों को मारा था बहन कैसे बच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दिलदार बोला...मैंने तीनों को मारा था बहन कैसे बच गई
विज्ञापन
फोटो-49-थरियांव थाने में हत्यारोपी दिलदार। संवाद
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। अवैध संबंध के शक में भाभी और दोस्त का हत्यारोपी दिलदार कुरैशी बहन की जान बचने पर खुश होने की जगह मातम मना रहा है। वह बोला कि किसी तरह उसे चंद घंटे मिल जाएं तो बहन को अल्लाह के पास पहुंचा दूं। पुलिस को दिलदार का आपराधिक इतिहास भी मिला है। पुलिस ने उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा चौधराना मोहल्ले के दिलदार ने अवैध संबंध पर शुक्रवार को नमाज के बाद दोस्त फैजान कुरैशी और भाभी जिकरा परवीन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बहन मन्नू पर भी एक के बाद एक चाकू से कई वार कर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद खुद पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस उसे रात को थाने ले गई। यहां पुलिस अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने जब दिलदार को बताया कि बहन जिंदा है। यह सुनने के बाद दिलदार के चेहरे से हवाइयां उड़ गईं। चेहरे से उसका चेहरा लाल हो गया। दिलदार बोला उसने तो तीनों को जान से मारा था बहन कैसे बच गई। उसे अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं है।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कानपुर-प्रयागराज हाईवे से दिखा चाकू बरामद किया है। खून से सनी जैकेट और मफलर की बरामद किया है। जैकेट पर लगा खून फैजान का है। माना जा रहा है कि फैजान की हत्या के बाद जानकर वह जैकेट फेंककर घर की ओर भागा होगा।
आरोपी के खिलाफ 2021 में गोकशी, 2021 अगस्त में पुलिस पर फायरिंग, 2021 में आर्म्स एक्ट, 2022 में गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या और हत्या की कोशिश के प्रयास में दिलदार जेल गया है।
पुलिस की चूक आई सामने, नहीं की कार्रवाई
दिलदार के खिलाफ पूर्व में कई संगीन अपराध दर्ज हैं। दिलदार और उसके अन्य भाइयों पर भी गोकशी की प्राथमिकी दर्ज हैं। बड़ा भाई बल्लू जो जिकरा का पति है वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इन दिनों थरियांव समेत कई क्षेत्रों में गोकशी को लेकर भी मामला गर्म है। इसके बाद भी पुलिस ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस ने दिलदार पर भी ठोस कार्रवाई करती तो शायद आज फैजान और जिकरा जिंदा होती।
तीन घंटे तक चला आपरेशन, हालत बनी है नाजुक
कस्बे में हुए डबल मर्डर में आरोपी की घायल बहन का शनिवार रात तीन घंटे तक आपरेशन चला। आरोपी दिलदार ने बहन के पेट, पीठ और शरीर के अन्य अंगों पर छह बार चाकू से वार किया था। उसने सुबह होश में आने पर परिजन को कुछ जानकारी दी।
दिलदार ने दोस्त फैजान व भाभी जिकरा के साथ बहन मन्नू पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था। थरियांव पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उसे कानपुर हैलट भेजा गया था। डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे मन्नू का आपरेशन किया।
परिजनों ने बताया कि छह जगह हमले के निशान हैं। ऑपरेशन के बाद सुबह मन्नू को होश आया। होश में आने पर परिजन को टूटे शब्दों में जानकारी दी। बहन के अनुसार भाई के सिर पर खून सवार था। फिलहाल युवती की हालत नाजुक है। .
फैजान की हत्या के बाद घर में खाना खाया... फिर बहन पर किया हमला
हत्यारोपी दिलदार ने फैजान की हत्या के बाद घर पहुंचने के बाद घर में खाना खाया था। इसके बाद भाभी पर हमला किया। बीच-बचाव में बड़ी बहन बबली के हाथ में चाकू लगा और उसकी अंगुलियाें में गंभीर चोट आई।
परिजन ने बताया कि फैजान की हत्या के बाद दिलदार घर पहुंचा। उस समय किसी को कुछ मालूम नहीं था। परिवार के लोग छत पर थे। वह छत पर पहुंचा। यहां मां, बड़ी बहन बबली, भाभी जिकरा व बहन मन्नू के साथ खाना खाया। खाने के बाद मन्नू को नीचे पानी लेने भेजा।
बहन के पीछे-पीछे वह भी पहुंचा। किचन के पास ही मन्नू पर हमला किया। चीख सुनकर छत से भाभी और बबली दौड़कर पहुंचीं। तभी भाभी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट उतरा दिया। बहन बबली ने चाकू पकड़ा लिया। दिलदार ने झटके से चाकू खींचा और बबली की नौ अंगुलियों में चोट आ गई।
इसी बीच बबली की 10 वर्षीय बेटी ने गेट खोलकर मोहल्ले के लोगों को मदद के लिए बुलाया। भीड़ आती देखकर बाइक लेकर सीधे हसवा चौकी पंहुचा था।
Trending Videos