{"_id":"6a304a1bb75c7f5dd7010cb5","slug":"34500-stolen-from-the-pocket-of-a-sleeping-truck-driver-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156834-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सो रहे ट्रक चालक की जेब से 34,500 रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सो रहे ट्रक चालक की जेब से 34,500 रुपये चोरी
विज्ञापन
फोटो-41-सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिंदकी। मौरंग उतारकर लौट रहे एक ट्रक चालक की जेब से 34 हजार 500 रुपये चोरी हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सोमवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के बिछुवाही गांव निवासी नरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह 14 जून की रात कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में ट्रक से मौरंग उतारकर लौट रहे थे। इसी दौरान बांदा-कानपुर मार्ग पर जाम लग गया। काफी देर तक जाम न खुलने पर रात करीब दो बजे उन्होंने जोनिहा स्थित स्वाती इंटर प्राइजेज के सामने ट्रक खड़ा कर दिया और पास के एक मकान के बरामदे में पड़े तख्त पर सो गए।
आरोप है कि सोमवार भोर करीब चार बजे एक युवक ने उनकी पैंट की जेब से 34 हजार 500 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक युवक सो रहे चालक की जेब से रुपये निकालता दिखाई दिया।
विज्ञापन
कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।