{"_id":"69ee6057ee04d387140a0f28","slug":"adorned-in-the-gleaming-uniform-recruits-pledged-themselves-to-the-service-of-the-nation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153536-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वर्दी की चमक के साथ रंगरूटों ने लिया देश सेवा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वर्दी की चमक के साथ रंगरूटों ने लिया देश सेवा का संकल्प
विज्ञापन
फोटो-05-पुलिस लाइन में शपथ लेते पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। रंगरूटों के सीने पर वर्दी सजी तो अपनों का सीना भी गर्व से ऊंचा हो गया। कड़ी धूप में देश सेवा का प्रण लेने वाले सिपाहियों के चेहरे पर हौसले और जज्बे की झलक दिखी। 12 वाहिनी पीएसी से 576 और पुलिस लाइन से 485 रंगरूट पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इनकी पीएसी और पुलिस लाइन से तैनाती वाले जिलों के लिए रवानगी की गई।
12 वाहिनी पीएसी में पासिंग आउट परेड मुख्य अतिथि कानपुर अनुभाग पीएसी के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. संजीव गुप्ता और सेनानायक मनोज अवस्थी की मौजूदगी में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। प्लाटूनों ने सुसंगठित कॉलम में तालमेल के साथ कदमताल करते हुए मार्च कर सलामी प्रस्तुत की।
एडीजी ने रंगरूटों को शपथ दिलाई और उत्कृष्ट रिक्रूटों को सम्मानित किया। इस मौके पर शिविरपाल विजय कुमार चौधरी, आरटीसी प्रभारी सीसी रविंद्र प्रसाद सिंह, सीसी नीरज कुमार, सीसी मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा ने परेड की सलामी ली। रंगरूट आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आईजी ने देश की अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि अनुशासन ही शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है। इस मौके पर सीओ बिंदकी गौरव शर्मा, सीओ खागा दुर्गेश दीप, सीओ प्रगति यादव, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण
पुलिस लाइन में समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने उनका संदेश सुना। इसमें पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त बनने की अपील की।
पीएसी में प्रशांत सिंह, पुलिस में सिद्धार्थ सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए
पुलिस और पीएसी लाइन में करीब 1050 रंगरूट पासिंग आउट परेड में शामिल होकर वर्दीधारी बने। इन्हें 10 से 11 माह की कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
पीएसी लाइन में आउटडोर प्रशिक्षण में प्रशांत सिंह और इनडोर प्रशिक्षण में शिवम यादव को सर्वांग सर्वोत्तम सम्मान मिला। प्रशांत सिंह ने 600 में 537 अंक प्राप्त किए और सफलता का श्रेय अपने शिक्षक सूरज गुप्ता को दिया। पुलिस लाइन में सर्वांग सर्वोत्तम सिद्धार्थ राज मौर्या रहे। विवेक कुमार पांडेय, परेड कमांडर यादव आशुतोष, सौरभ यादव, विनय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार, निरीक्षक अध्यापक रामआसरे त्रिपाठी और अंकित त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X