{"_id":"69ef004e745df99aa5015649","slug":"up-khaga-station-house-officer-sent-to-reserve-line-in-misdeeds-case-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दुष्कर्म के मामले में खागा कोतवाल लाइन हाजिर, युवती को बंधक बनाकर युवक ने दो साथियों संग की थी हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुष्कर्म के मामले में खागा कोतवाल लाइन हाजिर, युवती को बंधक बनाकर युवक ने दो साथियों संग की थी हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को दो दिन से टरकाने के आरोप में खागा कोतवाल रमेश कुमार पटेल को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के साथ 24 अप्रेल को एक युवती घूमने गई निकली थी। जंगल में युवती को बंधक बनाकर उसके साथ एक युवक ने अपने दो साथियों के सहयोग से दुष्कर्म किया था। दोनों के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और 2500 ट्रांसफर कर लिए थे।
उनकी जगह हथगाम थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय को खागा कोतवाल बनाया गया है। लाइन से अरुण चतुर्वेदी को हथगाम प्रभारी, किशनपुर से सत्यदेव गौतम व असोथर से धीरेंद्र ठाकुर थानाध्यक्ष पद से लाइन हाजिर किया है। वहीं निरीक्षक बच्चेलाल सरोज को किशनपुर थानाध्यक्ष, लाइन से निरीक्षक दिनेश शुक्ला को औंग, औंग से रामशंकर सरोज को असोथर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X