सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riding couple dies after being hit by a dumper

Fatehpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple dies after being hit by a dumper
विज्ञापन
किशनपुर। थानाक्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के लोहिया पुल के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला उछल कर करीब 10 मीटर दूर जा गिरी। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
Trending Videos



थानाक्षेत्र के चौड़ा खेर गांव के रहने वाले सुभाष सिंह (28) पत्नी सोनam (25) के साथ किशनपुर को बाइक से लेकर सरौली गांव रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। यहां से दोनों शाम करीब चार बजे बाइक से घर लौट रहे थे। खेमकरनपुर गांव के पास सड़क पर फैले बालू से बचने के लिए वह दूसरी साइड से निकल रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। बाइक डंपर के नीचे फंस और घिसटी चली गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटी तो चालक मौके से भाग निकला है। थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया डंपर को खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed