{"_id":"69f25dd22ad06a68520f3a95","slug":"video-of-bablus-dispute-with-officials-over-government-land-goes-viral-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153787-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरकारी भूमि पर अधिकारियों से बबलू के विवाद का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरकारी भूमि पर अधिकारियों से बबलू के विवाद का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सत्ता का संरक्षण पाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता बबलू पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी कुछ नहीं समझता रहा है। सरकारी भूमि पर कब्जे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वायरल वीडियो में नगर पंचायत व राजस्व अधिकारियों पर रौब जमाता नजर आ रहा है।
खागा के नौबस्ता मार्ग पर एक बेशकीमती गोचर की भूमि है। जिसे पूर्व ईओ ने पार्क विकसित करने के लिए चिह्नित किया था। एक माह पहले भूमि पर बबलू व उसके गुर्गों ने पिलर खड़े कर कब्जा कर लिया। इसका पता लगने पर राजस्व व नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर निर्माण ढहाने पहुंची। जहां बबलू और उसके साथी टीम से भिड़ गए थे। भाजपा नेता की धौंस जमाकर टीम को भूमि पर पैर तक नहीं रखने दिया। टीम बैरंग ही लौट गई थी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बबलू अधिकारियों से बहस करते हुए कहता नजर आ रहा है कि राजस्व टीम बबलू पर कार्रवाई करने के बाद ही भूमि पर कार्रवाई कर सकती है।
इनसेट
परिवार किसी से मिलने के लिए नहीं तैयार
दुष्कर्म पीड़ित परिवार दहशत में है। घर में पुलिस बल की तैनाती है। उसी घर में मंगेतर युवक भी रुका है। मंगेतर ने बताया कि परिवार को किसी भी राजनीतिक लोगों से मिलने की जरूरत नहीं है। पुलिस और प्रशासन उनकी मदद कर रहा है। मंगेतर के साथ मारपीट का मेडिकल परीक्षण भी पुलिस ने कराया है।
इनसेट
विधायक का करीबी तीन दिन से कोतवाली में बैठा
दुष्कर्म पीड़िता के मामले के बाद एक विधायक का करीबी 26 अप्रैल से कोतवाली में बैठा है। उसे छुड़वाने के लिए कई नेता जोर लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उसका कोई दोष नहीं है। पुलिस को पता लगा है कि वह बबलू का सबसे खास है। उसके इशारे पर ही बबलू प्रॉपर्टी कारोबार में सारी दखल पैदा करता था। पुलिस को आशंका है कि बबलू कभी न कभी उससे संपर्क जरूर करेगा। पुलिस ने बबलू के करीबियों, परिवार के लोगों मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगा रखे हैं।
--
इनसेट
फोटो 41- फेसबुक पर पूर्व जिलाध्यक्ष की पोस्ट
पूर्व जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर की टिप्पणी
फतेहपुर। खागा की दुष्कर्म पीड़िता के मामले में हर कोई अपना उल्लू सीधा करने में लगा है। प्रशासन ने भाजपाइयों को पीड़िता से मुलाकात नहीं करने दी। इसी दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की फेसबुक पर एक टिप्पणी आई, जिसमें कहा कि वाह इतना कमजोर व लचर नहीं होना चाहिए। लोग टिप्पणी का सीधा अर्थ प्रशासन के सामने भाजपाइयों के बैकफुट होने से लगा रहे हैं।
Trending Videos