{"_id":"6a527f42b437d6916107bb02","slug":"cash-and-jewelry-worth-five-lakh-rupees-stolen-after-breaking-into-two-houses-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158365-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो घरों में सेंध लगाकर नकदी-जेवर समेत पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो घरों में सेंध लगाकर नकदी-जेवर समेत पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो घरों में सेंध लगाकर चोर नकदी समेत पांच लाख रुपये से अधिक का माल पार कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के टेनी निवासी संदीप कुमार पासवान ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग रात में छत पर सो रहे थे। तभी चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे और अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर जेवर समेत 30 हजार रुपये नकद और पीतल के कुछ बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।
वहीं लौकियापुर निवासी सुदामिया पत्नी परशुराम ने बताया कि वह रात में घर के बाहर सो रही थीं। चोर दीवार में सेंध लगाकर कमरे से बक्सा उठा ले गए। सुबह बक्सा घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में मिला लेकिन उसमें रखे दो लाख रुपये से अधिक के जेवर गायब थे। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।