फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A reward of 25,000 has been announced for two individuals, including SP leader Haji Raza.

Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो पर 25 हजार का इनाम घोषित

Sat, 11 Jul 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A reward of 25,000 has been announced for two individuals, including SP leader Haji Raza.
फतेहपुर। भाजपा नेता पर हमले के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपियों में शामिल सपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका के पास वर्ष 2021 में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी पर हमला हुआ था। प्रकरण में सपा नेता हाजी रजा और उसके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

हमले के मुख्य गवाह मोहम्मद इमरान पर 10 मार्च को बाकरगंज बरदाही बाजार के पास हमला किया गया था। मामले में साजिश के आरोपी सपा नेता हाजी रजा समेत आठ लोगों के खिलाफ 13 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। करीब चार माह से हाजी रजा और सैयदवाड़ा निवासी सद्दू पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। अन्य आरोपी विवेचना के दौरान जेल जा चुके हैं। पुलिस टीमें दोनों इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। हालांकि सपा नेता जिले में करीब दो साल से सक्रिय नहीं है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी ने बताया कि गवाह पर हमले के मामले में इनाम घोषित होने से पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सकेगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हाजी रजा और सद्दू पर इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

सपा नेता हाजी रजा का कहना है कि वह दो साल से वह बाहर हैं। उन्हें मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। उन पर अभी आरोप सिद्ध नहीं है। उन्हें मुकदमे में वांछित होने का भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed