सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Development schemes worth 14.5 crore approved; tax to be levied on hoardings and banners.

Fatehpur News: 14.5 करोड़ की विकास योजनाओं पर मुहर, होर्डिंग्स-बैनर पर लगेगा टैक्स

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Development schemes worth 14.5 crore approved; tax to be levied on hoardings and banners.
फ़ोटो-18-नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक में भाग लेते सभासद। संवाद
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत सभागार में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्षा गीता सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में नगर के विकास, स्वच्छता और राजस्व वृद्धि से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लगभग 14.5 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं पर सर्वसम्मति से मुहर लगी।

नगर क्षेत्र में विज्ञापन कर (टैक्स) लागू करने का निर्णय भी लिया गया। इसके तहत होर्डिंग्स और बैनर लगाने के लिए नगर पंचायत से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति विज्ञापन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर पंचायत बोर्ड के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2026-27 के तहत नगर में 10 करोड़ से सड़क और नाली निर्माण की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत और नगर पंचायत कार्यालय भवन की मरम्मत का प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी देवहुति पांडेय और नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने सभी सभासदों से कहा कि स्वीकृत योजनाओं को धरातल पर उतारने से नगर की सुविधाओं में सुधार होगा। बैठक में सभासद अश्वनी कुमार बाबू, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
----------
एमआरएफ सेंटर और एफएसटीपी को मिली स्वीकृति
नगर में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए लगभग 1.5 करोड़ से एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर और करीब तीन करोड़ से एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित करने की योजना को भी स्वीकृति दी गई। इस प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा।

दो प्रमुख तालाबों का होगा सुंदरीकरण
पर्यावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए किशनपुर रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित तालाब और वर्दी के पुरवा स्थित तालाब की सफाई और सुंदरीकरण का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed