{"_id":"6a32ee14739f22724306333a","slug":"power-supply-will-be-disrupted-for-six-hours-each-morning-for-eight-days-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-156935-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आठ दिन सुबह छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आठ दिन सुबह छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हसवा। 33/11 केवी उपकेंद्र हसवा और लतीफपुर सांड़ा से जुड़े उपभोक्ताओं को 18 से 25 जून तक प्रतिदिन सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। नई विद्युत लाइन के निर्माण कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।
विद्युत निगम के अनुसार वर्तमान में हसवा और लतीफपुर सांड़ा दोनों उपकेंद्र 132 केवी बेरागढ़ीवा हुसैनगंज उपकेंद्र से संचालित होते हैं। दोनों उपकेंद्रों को अलग-अलग फीड देने के लिए बेरागढ़ीवा उपकेंद्र से नहर तक करीब एक किलोमीटर लंबी नई 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से निर्माण अवधि में प्रतिदिन छह घंटे आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
इस दौरान दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 41 गांवों के घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग का कहना है कि नई लाइन बनने के बाद विद्युत व्यवस्था अधिक मजबूत हो जाएगी। अभी तक 33 केवी लाइन में फाल्ट आने पर दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो जाती थी। अलग-अलग लाइन होने से भविष्य में केवल संबंधित उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
अवर अभियंता संदीप पराशर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार कार्य पहले ही निपटा लें। एसडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।