सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   During the bride's entry into the wedding procession, neighbours attacked her with sticks.

Fatehpur News: दुल्हन के गृहप्रवेश के दौरान बरात पड़ोसी ने चलाईं लाठियां

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
During the bride's entry into the wedding procession, neighbours attacked her with sticks.
फोटो-43-सरिया लेकर गांव में घूमता हमलावर। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बकेवर। दुल्हन के साथ घर लौटी बरात के दौरान रंजिश में एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट दूल्हे के पिता समेत तीन लोगों के सिर फट गए। महिलाओं ने मंगलसूत्र और झुमकी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जेवर गिर गए थे।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी शिवलखन के बेटे बीरू की बरात भिटौरा ब्लॉक के बहलोलपुर गांव गई थी। शनिवार को बरात लौटने के बाद दरवाजे पर कार खड़ी कर दुल्हन के गृहप्रवेश की रस्म की तैयारी चल रही थी। बैंड-बाजे की धुन पर परिजन और रिश्तेदार नाच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी अंकुल यादव और पुप्पल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अंकुल परिवार के धनंजय, सुशील और राम सिंह को बुला लाया। सभी ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दिया।
हमले में दूल्हे के पिता शिवलखन, रिश्तेदार सचिन, रामलखन की पत्नी सरला और बबलू सिंह की पत्नी अमिता घायल हो गईं। शिवलखन, सचिन और सरला के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि दूल्हे के ताऊ रामलखन की तहरीर पर बलवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है।

फोटो-43-सरिया लेकर गांव में घूमता हमलावर। वीडियो ग्रैब

फोटो-43-सरिया लेकर गांव में घूमता हमलावर। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed