सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fake deed of land, FIR against four

Fatehpur News: भूमि का फर्जी बैनामा किया, चार के खिलाफ प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fake deed of land, FIR against four
विज्ञापन
फतेहपुर। फर्जी दस्तावेज से भूमि का बैनामा करने पर चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अरविंद सोनकर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसके पिता रामसरवन उर्फ राजू भाई के नाम तरगदेमऊ गांव स्थित भूमि है। वह पिता के साथ रोजगार के सिलसिले से गुजरात प्रांत के नौसारी लक्ष्मी नगर रहता है। पिता राजू की 17 जनवरी 2022 को मौत हो गई।
Trending Videos

पिता की मौत के बाद रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के मीरानपुर गांव के राजू ने उसके पिता के नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाए। खुद ही भूमि का स्वामी बना। उसने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी हजारीलाल को 23 अप्रैल 2025 को बैनामा कर दिया। बैनामा में थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा निवासी रामचंद्र, उंचाबेरा गजरे बेरागढ़ीवा निवासी अजय कुमार को गवाह बनाया है। हजारीलाल भूमि पर कब्जा करने के लिए पहुंचा। विरोध पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed