सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The accused who instigated the mass suicide is absconding for one and a half months.

Fatehpur News: सामूहिक आत्महत्या में उकसाने वाला आरोपी डेढ़ माह से फरार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The accused who instigated the mass suicide is absconding for one and a half months.
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली के चौफेरवा गांव में सामूहिक आत्महत्या के मामले में डेढ़ माह से फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस टीमें नाकाम हैं। इधर, आरोपी ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में जमानत याचिका दाखिल की है। फिलहाल उसे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। उसकी तलाश में एसओजी और इंटेलीजेंस की टीमें जुटी हैं।
Trending Videos

चौफेरवा निवासी अमर श्रीवास्तव ने अपनी मां सुशीला और चाचा सुनील श्रीवास्तव के साथ 11 मार्च को कमरा बंद कर आत्महत्या की थी। तीनों ने पहले जहर खाया था। इसके बाद हाथ व शरीर को कई जगह ब्लेड से काटा था। अधिक खून बहने से तीनों की मौत हो गई थी। आत्महत्या के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें कर्ज से तंग होकर आत्महत्या की बात सामने आई थी। सुसाइड नोट के आधार पर अमर के पिता सुशील श्रीवास्तव की ओर से कलक्टरगंज निवासी अधिवक्ता दिलीप त्रिवेदी, उत्तरी गौतम नगर निवासी संजय सिंह, मुराइनटोला निवासी शुभम कश्यप, मलवां थाने के कोराईं निवासी सोनू और सुंदरनगर निवासी रिश्तेदार राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से राहुल वांछित चल रहा है। एसपी की ओर से 25 हजार का इनाम राहुल पर घोषित किया गया। इधर, राहुल ने पुलिस को चकमा देकर हाईकोर्ट इलाहाबाद में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। फिलहाल कोर्ट से राहुल को राहत नहीं मिली है। इधर, पुलिस ने भी राहुल की तलाश तेज की है। पुलिस को पता लगा है कि उसने भी कई लोगों से लाखों रुपये हड़पे हैं। रुपये हड़पने के बाद राहुल काफी दिनों से कानपुर में रह रहा है। सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी राहुल की तलाश में टीमें गठित हैं। टीमें प्रयागराज व कानपुर में राहुल की तलाश में छापा मार रही हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed