{"_id":"69de962fdaf2a4dcc402b0b8","slug":"increased-demand-for-lehenga-and-cotton-silk-sarees-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-152801-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लहंगा व कॉटन सिल्क साड़ी की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लहंगा व कॉटन सिल्क साड़ी की बढ़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आज से सहालग शुरू हो गई है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। कपड़ा बाजार में महिलाएं विभिन्न साड़ियों व अन्य परिधानों की खरीदारी करने में जुट गई हैं। शादी विवाह को लेकर शहर के कपड़ा कारोबारियों ने लहंगे व विभिन्न तरह की आकर्षक साड़ियां मंगाईं हैं। लहंगा व कॉटन सिल्क साड़ी की मांग बढ़ी है।
शहर के चौक बाजार में कपड़ा दुकानदारों की ओर से विभिन्न प्रकार के परिधानों को मंगाया गया है। इसमें लहंगा चुनरी, सिल्क व बनारसी सिल्क की साडि़यों की मांग ज्यादा है। लोगों को राजस्थानी लहंगा भी पसंद आ रहा है। बाजार में लहंगा 15 से लेकर 40 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं सिल्क साड़ी एक हजार रुपये से पांच हजार रुपये तक, कॉटन सिल्क साड़ी की शुरुआत एक हजार रुपये से है जबकि बनारसी सिल्क साड़ी का मूल्य दो हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक है।
दुकानदारों ने बताया कि कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ देख कर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। साड़ियों के साथ-साथ लहंगा की भी बिक्री अच्छी हो रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X