{"_id":"697e542e1edfe61ad30913db","slug":"jewellery-and-cash-worth-rs-10-lakh-stolen-from-home-guards-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148500-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: होमगार्ड के घर से जेवर-नकदी समेत 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: होमगार्ड के घर से जेवर-नकदी समेत 10 लाख की चोरी
विज्ञापन
फोटो-37-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। होमगार्ड के घर से चोर करीब एक लाख की नकदी समेत करीब 10 लाख का माल चोरी कर ले गए। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
थाना क्षेत्र के बंवारा गांव निवासी श्याम सिंह होमगार्ड हैं। इन दिनों उनकी रात ड्यूटी चल रही है। वह रात को लाइन पर ड्यूटी में थे। उनकी पत्नी भानमती ने बताया कि भोर करीब पांच बजे नींद खुली। वह बाहर से दरवाजा बंद कर दूसरे घर मवेशियों को चारा देने चली गई थी।
बच्चे कमरे में सो रहे थे। तभी चोर घर के अंदर पहुंचे। बक्से का ताला तोड़कर भैंस बेचने के रखे एक लाख रुपये, सोने का एक बिस्किट, झुमकी, दो चेन, दो अंगूठी, चांदी की पायल, हाफपेटी समेत 10 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। ड्यूटी से लौटने के बाद श्याम सिंह ने थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ई-रिक्शा की बैटरी चोरी
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर निवासी फुल्ला ने बताया कि वह शुक्रवार रात ई-रिक्शा दरवाजे पर चार्जिंग पर लगाकर सोया था। दरवाजे से चोर ई-रिक्शा खींच ले गए और चार बैटरी चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
पंचायत भवन से चोरी में आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा पंचायत भवन से चोरी में पुलिस ने शनिवार को गांव के राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का इन्वर्टर, कंप्यूटर, बैटरा बरामद किया। आरोपी के पास से बांदा जिले की चोरी बाइक भी बरामद की गई है। पंचायत सहायक पवन ने भवन से चोरी की 27 जनवरी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

फोटो-37-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद- फोटो : 1