{"_id":"69c96364b4c5ebba76012619","slug":"over-319-lakh-answer-sheets-checked-602-examiners-absent-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-151828-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 3.19 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं, 602 परीक्षक अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 3.19 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं, 602 परीक्षक अनुपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले के पांच केंद्रों में जारी है। नौवें दिन रविवार को 1092 परीक्षकों ने 32,345 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। साथ ही अब तक कुल 3,19,757 कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। मूल्यांकन कार्य के दौरान 602 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
जिले में मूल्यांकन के लिए 1694 परीक्षक लगाए गए हैं जिनमें से रविवार को 1092 परीक्षक ही उपस्थित रहे। इस दौरान हाईस्कूल की 11,127 और इंटरमीडिएट की 21,218 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
अब तक विभिन्न केंद्रों पर बड़ी संख्या में कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। राजकीय इंटर कॉलेज आबूनगर में इंटरमीडिएट की 58,470, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में 64,569 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। वहीं मुस्लिम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 91,407, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में 61,581 और एएस इंटर कॉलेज में 42,750 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी की जा चुकी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से कराया जा रहा है। अनुपस्थित परीक्षकों की सूची बोर्ड को भेज दी गई है।
Trending Videos