सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police denied Akhilesh Yadav's allegations

Fatehpur News: पुलिस ने अखिलेश यादव के आरोपों को नकारा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police denied Akhilesh Yadav's allegations
विज्ञापन
फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने खागा दुष्कर्म मामले के आरोपी को मुख्यमंत्री का सजातीय बताकर कार्रवाई न होने के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप का खंडन किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता और आरोपी दोनों ही पिछड़ी जाति से संबंध रखते हैं। यह सफाई पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के माध्यम से जारी की।
Trending Videos


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खागा क्षेत्र में हुई दुष्कर्म और सामूहिक छेड़खानी की घटना पर सरकार व भाजपा पर निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा था कि खागा दुष्कर्म पीड़िता का आरोपी मुख्यमंत्री का सजातीय है, इसलिए उसे बचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ऐसा न होता तो अब तक उसका एनकाउंटर हो जाता। समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल से पूर्व सीएम अखिलेश यादव का यह वीडियो पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर पुलिस ने अखिलेश यादव के आरोपों के जवाब में सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट जारी किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कुछ लोग इस घटना को जातीय रंग देकर भ्रामक नैरेटिव फैला रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता और अभियुक्त दोनों ही पिछड़ी जाति से संबंधित हैं। पुलिस ने ऐसे भ्रामक नैरेटिव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed