{"_id":"68c41d455289e72e110b2c76","slug":"release-of-dussehra-festival-booklet-outline-decided-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1263894-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दशहरा महोत्सव पुस्तिका का विमोचन, रूपरेखा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दशहरा महोत्सव पुस्तिका का विमोचन, रूपरेखा तय
विज्ञापन

फोटो-06-दशहरा महोत्सव की पुस्तिका का विमोचन करते कमेटी के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। नगर में 30 सितंबर से शुरू होने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को बैठक की। यहां उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मिलकर महोत्सव की पुस्तिका का विमोचन किया।
अध्यक्ष ने बताया कि महोत्सव में इस बार कई विशेष आकर्षण रखे गए हैं। रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बद्रीनाथ धाम का विशाल स्वरूप तैयार किया जाएगा। पांच दिवसीय मेले की रूपरेखा में कुछ बदलाव किया गया है।
पूर्व निर्धारित रासलीला कार्यक्रम के स्थान पर इस बार विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कराई जाएंगी। इनमें गंगा आरती, रामायण उत्सव, खाटू श्याम जागरण, डांडिया नृत्य, ब्रज की होली और राजस्थानी फाग प्रमुख आकर्षण होंगे।
इस मौके पर संरक्षक मंडल के रामेश्वर दायल, पुरुषोत्तम ओमर, दिनेश मिश्रा, प्रतीक शुक्ला, गुलशन गुप्ता, लक्ष्मी चंद्र ओमर, मुन्ना लाल सोनकर, सत्यम अग्रवाल, आशीष तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending Videos