फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Route diversion on the Kanpur-Prayagraj highway since last night.

Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल रात से रूट डायवर्जन

Fri, 14 Aug 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Route diversion on the Kanpur-Prayagraj highway since last night.
फतेहपुर। सावन मास में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट से यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। कानपुर से प्रयागराज और वाराणसी हाईवे पर जाने वाले भारी वाहनों को जिले से दूसरे रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डायवर्जन प्लान शनिवार रात 11:55 बजे से 19 अगस्त की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। इसके तहत कानपुर से वाराणसी की ओर जाने वाले भारी वाहन शहर के लखनऊ बाईपास से लालगंज, रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ़ (भुपियामऊ), मछलीशहर, जौनपुर, मड़ियाहूं होते हुए वाराणसी जाएंगे और इसी मार्ग से लौटेंगे।
विज्ञापन

वहीं रीवां, चित्रकूट और बांदा की ओर से प्रयागराज होकर लखनऊ-कानपुर जाने वाले भारी वाहन प्रयागराज से चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर और लालगंज, रायबरेली होते हुए गंतव्य को जाएंगे और इसी मार्ग से वापस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मार्ग में रीवां, चित्रकूट और बांदा की ओर से प्रयागराज होकर लखनऊ-कानपुर जाने वाले भारी वाहन प्रयागराज से चित्रकूट, बांदा, तिंदवारी होते हुए जिले के बहुआ, कटका, कोराईं मोड़ से कानपुर जाएंगे। शहर के लखनऊ बाईपास से लालगंज, रायबरेली होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे और इसी मार्ग से लौटेंगे।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले में यातायात प्लान लागू किया गया है। आम जनमानस से यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई है। इसके बाद 22 अगस्त की रात 11:55 बजे से 29 अगस्त की रात 10 बजे तक भी डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed