{"_id":"6a527f337b95b90b63022cdb","slug":"villagers-woke-up-to-the-sound-of-a-falling-bell-thieves-fled-abandoning-their-bike-and-tools-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158394-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घंटा गिरने की आवाज से जागे ग्रामीण, बाइक-औजार छोड़ भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घंटा गिरने की आवाज से जागे ग्रामीण, बाइक-औजार छोड़ भागे चोर
विज्ञापन
फोटो-10- मंदिर में पड़े काटे गए घंटे व औजार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज/अमौली। हुसैनगंज और चांदपुर थाना क्षेत्रों में मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया। हुसैनगंज में एक मंदिर से घंटा चोरी करने के बाद दूसरे मंदिर में वारदात के दौरान घंटा गिरने की आवाज से ग्रामीण जाग गए। घेराबंदी होते देख चोर बाइक, चोरी के औजार और कुछ घंटे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भदसरी के मजरे कुल्हड़पुरवा स्थित गंगा किनारे प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार रात करीब तीन बजे चोर पहुंचे। घंटा खोलते समय वह शिवलिंग के पास जमीन पर गिर गया। इससे आवाज सुनकर पास की आटा चक्की में सो रहे प्रदीप कुमार की नींद खुल गई। उन्होंने टॉर्च की रोशनी मंदिर की ओर डाली तो एक चोर भागता दिखाई दिया।
शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मंदिर परिसर से पीतल के कई घंटे, कटर, प्लास, पेचकस समेत चोरी के उपकरण और एक बाइक बरामद हुई। इसी दौरान पता चला कि रामचन्द्रन घाट स्थित मंदिर के घंटे भी चोरी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि चोर पहले रामचन्द्रन घाट मंदिर से घंटे चुराकर कुल्हड़पुरवा पहुंचे थे। यहां घंटा गिरने से शिवलिंग के बगल का अर्घा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कोषाध्यक्ष निशांत कुमार द्विवेदी, जिला मंत्री अंशु अवस्थी, जिला सलाहकार राकेश कुमार वर्मा, भाजपा नेता संतोष द्विवेदी, शिव शंकर, अशोक सहित अन्य लोग पहुंचे और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
वहीं चांदपुर थाना क्षेत्र के देवचली गांव स्थित नराखा बाबा मंदिर से शुक्रवार रात 50 घंटे चोरी हो गए। पुजारी धीरेंद्र कुमार उर्फ ध्यानू बाबा ने बताया कि शनिवार भोर में पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला और मंदिर व समाधि से सभी घंटे गायब थे। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।