सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman accuses man of second marriage and stops his wedding procession

Fatehpur News: महिला ने दूसरी शादी का आरोप लगाकर युवक की रुकवाई बरात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses man of second marriage and stops his wedding procession
विज्ञापन
फतेहपुर। एक महिला ने दूसरी शादी का आरोप लगाकर युवक की बरात रुकवा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दूल्हे पक्ष को थाने में बैठा लिया। दोनों पक्षों के बीच शाम तक पंचायत चलती रही। पुलिस का दावा है कि महिला का युवक तीसरा पति है। देर रात पुलिस ने युवक को छोड़ दिया है।
Trending Videos

राधानगर थाने के गंगानगर निवासी शिवकरन की पुत्री नीलम ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पूर्व मोहल्ले के नितिन कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। परिजन की नाराजगी के चलते दोनों उन्नाव में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलम का आरोप है कि मार्च 2024 में नितिन बहन की शादी का बहाना बनाकर उसे उन्नाव में ही छोड़कर चला आया। उस समय वह गर्भवती थी। उसने 24 अक्तूबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया।
नीलम का आरोप है कि अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद नितिन ने उसे कृष्णा नगर स्थित होटल में ले जाकर दवा दी। जब उसकी आंख खुली तो बच्चा गायब था। पूछताछ पर नितिन ने गाली-गलौज की और छोड़कर चला गया।
नितिन उससे शादी की बात छिपाकर आठ फरवरी को कानपुर के कोयला नगर में दूसरी शादी करने की योजना बनाई थी। नितिन का कहना है कि वे लिव इन रिलेशन में थे और उसका कोई बच्चा नहीं है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि महिला के आरोप की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed