सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman suffers miscarriage after being beaten by in-laws

Fatehpur News: ससुरालियों की पिटाई से महिला का गर्भपात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Woman suffers miscarriage after being beaten by in-laws
विज्ञापन
फतेहपुर। ससुरालियों की पिटाई से महिला के पेट में पल रहे नवजात की मौत हो गई। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


हथगाम थानाक्षेत्र की रहने वाली अनीस की पुत्री सफिया बानो ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठठराई गांव निवासी सिद्दीक के पुत्र समी के साथ सात वर्ष पहले हुआ था। पति समी गर्भ में पल रहे बच्चे को 21 अप्रैल को गर्भपात कराने के लिए कहा। मना करने पर पति समी, ससुर सिद्दीक फकीर, सास नूरजहां, ननद समा अख्तर, नंदोई यूनुस ने बेलन चिमटा और बैट से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। वह पिटाई से बेहोश हो गई। सूचना पर माता-पिता ने पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। ससुरालियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed