{"_id":"6a207429bf0a4de50e0048e7","slug":"a-young-man-from-agra-who-had-come-to-bathe-in-the-canal-with-his-friends-drowned-while-making-a-reel-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-176379-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दोस्तों संग नहर में नहाने आया आगरा का युवक रील बनाते हुए डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दोस्तों संग नहर में नहाने आया आगरा का युवक रील बनाते हुए डूबा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक आरिश। स्रोत परिजन
- फोटो : लापता युवक आरिश। स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दोस्तों के साथ आया आगरा का युवक नहर में नहाने के दौरान रील बनाते हुए गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने बचाने के लिए नहर में रस्सी फेंकी, लेकिन उसको बचा नहीं सके। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश शुरू कर दी है।
जनपद आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के पठान मोहल्ला व हाल निवासी नगला मुल्ला थाना मटसेना निवासी आरिश (22) वर्ष नगला मुल्ला में अपने नाना रियाज के यहां पिछले पांच वर्षों से रह रहा है। यहां रहकर वह चूड़ी जुड़ाई का काम करता था, जबकि उसका बड़ा भाई हर्षिल आगरा में ही रहता है। बुधवार दोपहर आरिश अपने दोस्तों समीर एवं जीशान के साथ बाइक लेकर छीछामई गांव के समीप स्थित लोहिया नहर पुल पर पहुंच गया। यहां उसने नहर किनारे खेल रहे दो स्थानीय बच्चों को अपने साथ नहर में नहाने के लिए बुला लिया। इसके साथ ही अपने एक दोस्त को अपना मोबाइल देकर वीडियो बनाने के लिए कहा। इसके बाद वह बच्चों के साथ नहर में नहाने के लिए कूद गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण वह पानी में बहता हुआ चला गया। वहीं दोनों बच्चे तैराकी जानते थे, इसलिए वह बाहर निकल आए। दोस्त को पानी में डूबता देख बाहर खड़े दोनों दोस्तों ने मदद के लिए रस्सी भी फेंकी, लेकिन आरिश रस्सी को नहीं पकड़ पाया। इसके कारण वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। परिवार में इस घटना से मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश शुरू करवा दी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
फोटो-205-नहर में युवक के डूबने के बाद मौके पर जुटे राहगीर एवं ग्रामीण। स्रोत संवाद
Trending Videos