{"_id":"6a20752b9a63e21a7305df54","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-he-had-married-eight-months-ago-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-176399-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवक का फंदे से लटका मिला शव, आठ माह पूर्व हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवक का फंदे से लटका मिला शव, आठ माह पूर्व हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के सोफीपुर रोड छारबाग में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। छारबाग निवासी सागर प्रजापति (26 वर्ष), जो आगरा की एक निजी कंपनी में काम करता था, मंगलवार को ही घर आया था। बुधवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका देख परिजन ने उसे तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर और फिर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव को कन्हैया नगर स्थित उसके चाचा के घर ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी करीब आठ महीने पहले नवंबर 2025 में जनपद इटावा के गांव विजयपुरा निवासी कंचन के साथ हुई थी। थानाध्यक्ष लाइनपार रमित कुमार आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos