सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BC scam worth crores, father and son abscond with hard-earned money

Firozabad News: करोड़ों का बीसी घोटाला, मेहनत की कमाई लेकर पिता-पुत्र फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
BC scam worth crores, father and son abscond with hard-earned money
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भैंसाखरि में बीसी (कमेटी) के नाम पर करोड़ों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही पिता-पुत्र पर ग्रामीणों का भरोसा तोड़कर करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेकर चंपत होने का आरोप लगा है। इस धोखाधड़ी से क्षेत्र के लगभग 200 लोगों की जमा-पूंजी डूब गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही रहने वाले पिता-पुत्र लंबे समय से गांव में बीसी (कमेटी) का संचालन कर रहे थे। ग्रामीणों को उन पर इतना अटूट विश्वास था कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई, मजदूरी का पैसा और यहां तक कि उधार लेकर भी इनके पास जमा करते थे। आरोपी पिता-पुत्र कुल 17 बीसी चला रहे थे। प्रत्येक बीसी में औसतन 15 सदस्य शामिल थे। इस तरह करीब 200 लोग इस जाल में फंसे हुए थे।
Trending Videos

रातों-रात गायब हुए संचालक, गांव में हड़कंप : जब कमेटी के पैसे देने का समय आया, तो दोनों आरोपी अचानक घर छोड़कर फरार हो गए। जैसे ही यह खबर गांव में फैली पीड़ितों में खलबली मच गई। सोमवार को बड़ी संख्या में पीड़ित ग्रामीण थाना खैरगढ़ पहुंचे और सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक की रकम डकारी है। ठगी के शिकार लोगों में ज्यादातर किसान और मजदूर वर्ग के लोग हैं। कई महिलाओं ने अपनी बेटियों की शादी और भविष्य के लिए पाई-पाई जोड़कर पैसा जमा किया था। पीड़ितों ने रोते हुए बताया कि उन्होंने भरोसे पर पैसा दिया था, लेकिन अब वे पाई-पाई को मोहताज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed