सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Passenger who survived falling from train at Tundla railway station dies of heart attack

VIDEO: चलती ट्रेन के नीचे गिरे यात्री को आरपीएफ ने सकुशल निकाला बाहर, फिर भी न बच सकी जान; ऐसे हुई माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 20 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन पर यात्री की दर्दनाक हादसे में माैत हो गई। रेल यात्री ट्रेन में चढ़ने के दाैरान अचानक गिर गया। माैके पर माैजूद आरपीएफ ने तत्काल यात्री को सकुशल बाहर निकाल लिया, फिर भी यात्री की जान नहीं बच सकी।

Passenger who survived falling from train at Tundla railway station dies of heart attack
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

टूंडला जंक्शन पर रविवार देर रात ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री को अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा, जिससे वह अनियंत्रित होकर प्लेटफाॅर्म पर गिर गया। इसी बीच ट्रेन चलने के कारण उसके कपड़े बोगी में उलझ गए और वह पटरी की ओर खिंचता चला गया। हालांकि आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रुकवा ली, लेकिन यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी।

Trending Videos

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग (थाना मिरिक) निवासी प्रीतम तीरयूवा दिल्ली स्थित आर्मी कैंप में फास्टफूड का काम करता था। रविवार रात वह पत्नी मोनिका रॉय के साथ ब्रह्मपुत्र मेल से घर जा रहा था। देर रात करीब 2:47 बजे जब ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंची। प्रीतम ने कोच में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और वह प्लेटफाॅर्म पर गिर पड़ा। ट्रेन गति पकड़ चुकी थी, जिससे प्रीतम के कपड़े बोगी के गेट या पायदान में उलझ गए और वह घिसटते हुए ट्रैक की चपेट में आ गया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने फौरन गार्ड को सूचना देकर इमरजेंसी ब्रेक लगवाए और ट्रेन को रुकवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रीतम को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे चिकित्सक संजय द्विवेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि यात्री के लिए हार्ट अटैक जानलेवा साबित हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दिल्ली में रह रहे उसके बेटों को घटना की जानकारी दे दी गई है।


ये भी पढ़ें-UP: संपत्ति विवाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या, बेटा फरार; खून से सनी लाश देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed