सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity Team Attacked While Collecting Arrears at Jasrana in Firozabad

UP: फिरोजाबाद में बिजली विभाग की टीम पर हमला, लाठी-डंडे और सरिया से दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा; दो कर्मचारी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Tue, 21 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजली विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडों और सरिये से हमला बोल दिया। इस दौरान चाकू के वार से राजू कुमार गौड़ घायल हो गए, जबकि मारपीट में अवर अभियंता को भी गंभीर चोटें आईं। टीम के सदस्यों ने भागकर जान बचाई, लेकिन आरोपियों ने उन्हें गांव की गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
 

Electricity Team Attacked While Collecting Arrears at Jasrana in Firozabad
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम नगला गाज में मंगलवार को बकाया बिजली बिल वसूली और चेकिंग करने गई विद्युत टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने अवर अभियंता (जेई) और तकनीकी कर्मचारी (टीजी-2) को लाठी-डंडों और सरिये से दौड़ाकर पीटा। हमले में दो कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


बझेरा बुजुर्ग फीडर पर तैनात अवर अभियंता महेंद्र प्रताप सिंह, टीजीटू राजू कुमार गौड़ और लाइनमैनों की टीम बकाएदारों के कनेक्शन काटने गांव नगला गाज पहुंची थी। टीम ने जब 15 हजार रुपये से अधिक का बकाया होने पर चंद्रपाल नाम के उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया, तो वह और उसके परिवार की महिलाएं आक्रोशित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोप है कि चंद्रपाल और उसके साथियों ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडों और सरिये से हमला बोल दिया। इस दौरान चाकू के वार से राजू कुमार गौड़ घायल हो गए, जबकि मारपीट में अवर अभियंता को भी गंभीर चोटें आईं। टीम के सदस्यों ने भागकर जान बचाई, लेकिन आरोपियों ने उन्हें गांव की गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
 

घटना की सूचना पर पहुंची जसराना पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। अवर अभियंता महेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी अभिलेख फाड़ने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ितों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed