सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Intruder attacks woman inside her home; bites her on the face.

Firozabad News: घर में घुसकर महिला पर हमला, चेहरे पर दांतों से काटा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Intruder attacks woman inside her home; bites her on the face.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के ग्राम तपस्या (बलीपुर) में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। पीड़िता गरिमा देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल की रात जब वह घर में खाना बना रही थी, तभी गांव का ही उदय प्रताप दीवार फांदकर घर में घुस आया। आरोपी ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो उसने हैवानियत दिखाते हुए गरिमा के चेहरे पर दो-तीन जगह दांतों से बुरी तरह काट लिया।
Trending Videos

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed