सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women pelted stones and vandalized power substation in protest against smart meters

स्मार्ट मीटर ने कराया बवाल: विद्युत उपकेंद्र पर महिलाओं ने बोला हमला, पथराव और तोड़फोड़; जान बचाकर भागे कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Apr 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं की मांग थी कि स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए और पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। करीब दो घंटे तक उपकेंद्र पर हंगामा होता रहा। महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया।

Women pelted stones and vandalized power substation in protest against smart meters
महिलाओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्ट मीटर के खिलाफ चल रहे विरोध ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। ककरऊ कोठी विद्युत उपकेंद्र पर कश्यप नगर और झलकारी नगर की 300 से अधिक महिलाओं ने धावा बोल दिया। महिलाओं ने उपकेंद्र पर पथराव किया और कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। बिजली कर्मचारियों को जान बचाने के लिए दफ्तर छोड़कर भागना पड़ा।
Trending Videos


दोपहर 12 बजे सैकड़ों महिलाएं हाथों में डंडे और पत्थर लेकर उपकेंद्र पहुंची। महिलाओं ने कार्यालय की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए और भीतर रखा सामान बाहर फेंक दिया। कुर्सियां और टेबल पलट दी गईं। इस दौरान उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी दहशत में आ गए। एक कर्मचारी ने तो खुद को कमरे में बनी एक स्लैब के नीचे छिपाकर जान बचाई। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल कई गुना अधिक आ रहे हैं। उनकी मांग थी कि इन मीटरों को तत्काल हटाया जाए और पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। करीब दो घंटे तक उपकेंद्र पर हंगामा होता रहा। महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी
हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी और थाना उत्तर के इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीओ हरेंद्र सिंह भी उपकेंद्र पर आए। अधिकारियों ने आक्रोशित महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी और अधिकारियों ने समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।

 

खौफ के साये में बिजली कर्मचारी, उपकेंद्रों पर पुलिस तैनाती की मांग
शहर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता का गुस्सा अब हिंसक रूप अख्तियार कर रहा है। एक के बाद एक विद्युत उपकेंद्रों पर हो रहे सुनियोजित हमलों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दहशत में डाल दिया है। ककरऊ कोठी उपकेंद्र पर शनिवार को तोड़फोड़ और पथराव के बाद अब कर्मचारी दफ्तर जाने से कतरा रहे हैं। विभाग ने अब सुरक्षा के लिए उपकेंद्रों पर स्थाई पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाई है।

 

जनता का आक्रोश किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा है। शुक्रवार को इसी प्रकार सुहाग नगर उपकेंद्र को महिलाओं ने निशाना बनाया था और सड़क पर जाम लगाया था। शनिवार को ककरऊ कोठी उपकेंद्र पर 300 से अधिक महिलाओं ने हमला कर दिया। इन हमलों के अचानक और उग्र होने से बिजली कर्मियों में डर व्याप्त है। इन घटनाओं से प्रशासन के खुफिया तंत्र की नाकामी मानी जा रही है। खुफिया विभाग को इसका इनपुट क्यों नहीं मिला।

कर्मचारी बोले- सुरक्षा नहीं तो काम नहीं
उप्र पावर कॉर्पोरेशन निविदा कर्मचारी संघ के जोन महामंत्री महेश वर्मा का कहना है कि असुरक्षित माहौल में काम करना संभव नहीं है। जिला प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील उपकेंद्रों पर तत्काल पुलिस फोर्स तैनात किया जाए।

ये भी पढ़ें-होमगार्ड परीक्षा: परीक्षा में पकड़े फर्जी अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक मिलान में खुली पोल; ऐसे तैयार किया प्रवेश पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed