{"_id":"69ef0994e1b2d367d605deb0","slug":"video-sirsaganj-daylight-robbery-case-10-lakh-cash-loot-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लुटेरी युवती ने दिनदहाड़े की 10 लाख की लूट, सिरसागंज में तमंचा तानकर वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लुटेरी युवती ने दिनदहाड़े की 10 लाख की लूट, सिरसागंज में तमंचा तानकर वारदात
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अध्यापक नगर में बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को सोमवार सुबह अंजाम दिया है। एक बीज व्यापारी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर 10 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बैंक में कैश जमा करने जा रहा था।
ऐदल सिंह का पुत्र बंटी कुमार, जो कि एक बीज व्यापारी के यहां काम करता है, दुकान से बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश जमा करने के लिए निकला था। जैसे ही वह अध्यापक नगर के पास पहुंचा, लुटेरों ने उसे घेर लिया। पीड़ित बंटी कुमार ने बताया कि लूट की वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। इन लुटेरों के साथ एक लड़की भी शामिल थी। बदमाशों ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस लूट से व्यापारियों में रोष और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों और उनके साथ मौजूद लड़की की पहचान की जा सके। सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। हर एंगल पर काम किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।