सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike rider injured after being hit by a speeding canter, condition critical

Firozabad News: तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 27 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after being hit by a speeding canter, condition critical
विज्ञापन
सकीट। टोल बचाने के चलते आसपुर सकीट मलावन मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होने से जनहानि बढ़ती जा रही है। रविवार को बहादुरपुर के समीप हुए हादसे में कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos


बहादुरपुर निवासी गोविंद बाइक पर सवार होकर सकीट आ रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि सकीट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी सकीट में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहनों को अक्सर आसपुर सकीट मलावन मार्ग से निकालते हैं। इसी कारण इस मार्ग पर हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है और अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और गति पर अंकुश लगाने की मांग की है।
गार्डर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 गार्डर और एक कार बरामद

फोटो-14



थाना मलावन पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी



एटा। थाना मलावन पुलिस ने श्री सीमेंट फैक्टरी से गार्डर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके कब्जे से 05 लोहे के गार्डर तथा घटना में प्रयुक्त इको कार बरामद की है।

थाना मलावन में आगरा सीमेंट प्लांट के सिक्योरिटी ऑफिसर दामोदर मिश्रा निवासी ग्राम निगोह हसनपुर ने शनिवार को तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोर द्वारा श्री सीमेंट फैक्टरी परिसर से लगभग 4 फीट आकार के लोहे के कुछ गार्डर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।



क्षेत्राधिकारी सकीट नीतिश गर्ग ने बताया कि थाना मलावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करतला रोड पर सैदपुर व निगोह हसनपुर गांव के बीच से एक आरोपी हरिशंकर पुत्र वीरेंद्र निवासी ताल मोहल्ला कस्बा तथा थाना मलावन एटा को चोरी किए हुए 05 गार्डर तथा घटना में प्रयुक्त इको कार सहित गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह गार्डर श्री सीमेंट फैक्टरी से अपने अन्य साथियों के साथ चोरी किए थे तथा गाड़ी में रखकर बेचने जा रहे थे। अन्य साथियों के संबंध में जानकारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed