सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railways Launches Special Train from Udaipur City to Asansol

Firozabad News: रेलवे ने चलाई उदयपुर सिटी से आसनसोल स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Railways Launches Special Train from Udaipur City to Asansol
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos






टूंडला। रेल प्रशासन बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा है। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से आसनसोल के बीच एक-एक फेरा लेगी।

प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 09623 उदयपुर सिटी-आसनसोल स्पेशल 28 अप्रैल को उदयपुर सिटी रात 10:30 बजे चलेगी। जो रामप्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा होकर अगले दिन दोपहर 01:00 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो 10 मिनट के ठहराव के बाद गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कोडरमा, सीतारामपुर होकर मंगलवार सुबह 07:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ट्रेन नंबर 09624 आसनसोल-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन आसनसोल से 30 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे चलेगी। जो इसी क्रम में होकर अगले दिन रात्रि 01:40 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। जो 10 मिनट के ठहराव के बाद उदयपुर सिटी के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय-दो, एसी तृतीय-छह, इकॉनमी-दो, स्लीपर-छह, सामान्य-चार, एसएलआर-दो सहित 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed