{"_id":"69e9fe6c0007eb63360af251","slug":"home-guard-recruitment-exam-dm-and-ssp-inspect-arrangements-review-control-room-firozabad-news-c-169-1-mt11005-173161-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती परीक्षा : डीएम-एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं, कंट्रोल रूम का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती परीक्षा : डीएम-एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं, कंट्रोल रूम का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 25 से 27 अप्रैल तक 6 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 2208 अभ्यर्थी दो पालियों में देंगे लिखित परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आगामी 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के केंद्रों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को डीएम रमेश रंजन और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने व्यवस्थाओं को परखा। विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने महात्मा गांधी बालिका डिग्री कॉलेज एवं एमजी बालिका इंटर कॉलेज का दौरा किया। डीएम-एसएसपी ने क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता जांची और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। स्पष्ट किया कि परीक्षा की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनपद में परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 6 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एमजी महिला डिग्री कॉलेज में 480 अभ्यर्थी, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थी, दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में 384 अभ्यर्थी, एसआरके डिग्री कॉलेज में 384 अभ्यर्थी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 240 अभ्यर्थी, सीएल जैन डिग्री कॉलेज में 240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली प्रात 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक चलेगी। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बैठक कर दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविंद द्विवेदी और जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X