{"_id":"692b0e4f0586ba8d4c0654e9","slug":"cabinet-minister-yogendra-upadhyay-gave-statement-on-sp-chief-akhilesh-yadav-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अखिलेश यादव देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने', कैबिनेट मंत्री ने किया सपा प्रमुख पर तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अखिलेश यादव देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने', कैबिनेट मंत्री ने किया सपा प्रमुख पर तीखा हमला
Sat, 29 Nov 2025 08:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:46 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और इस पर अनावश्यक रूप से सवाल उठाना गलत है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला किया।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को फिरोजाबाद आए। डीएम के कैंप कार्यालय पर अधिकारियों, भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ गोपनीय समन्वय बैठक की। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने एसआईआर के बहाने वोट के अधिकार छीनने के अखिलेश यादव के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया।
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बिहार में एसआईआर हुआ है। कोई भी बता दे कि एक भी गलत साबित नहीं कर पाया है, कोई शिकायत नहीं आई। बेवजह उलूल जुलूल बयानबाजी करना ठीक नहीं है। एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और इस पर अनावश्यक रूप से सवाल उठाना गलत है। अखिलेश यादव ने यह भी बयान दिया था कि डिटेंशन सेंटर बनाने के मुद्दे पर 2027 में भाजपा सरकार जा रही है। इस पर योगेन्द्र उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
समन्वय बैठक में अधिकारियों को निर्देश
इससे पहले प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने डीएम रमेश रंजन के कैंप कार्यालय पर जिले के भाजपा विधायकों, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिलाधिकारी (डीएम), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी और एसपी देहात के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाएं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने और एसआईआर प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए।