फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM takes a stern view of low attendance and the dilapidated building; orders action.

Firozabad News: कम उपस्थिति और जर्जर भवन देख डीएम सख्त, दिए कार्रवाई के निर्देश

Sat, 29 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM takes a stern view of low attendance and the dilapidated building; orders action.
स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम। स्रोत: प्रशासन - फोटो : स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम। स्रोत: प्रशासन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विद्यालयों की कम उपस्थिति, साफ-सफाई और जर्जर भवनों को लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को औचक निरीक्षण कर कड़ी चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय नगला डरुआ में 119 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष केवल 25 छात्र मिलने पर डीएम ने छात्र मनीष से हिंदी की पुस्तक पढ़वाकर पठन-पाठन का स्तर परखा और शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला खरसुली में 74 में से मात्र 10 छात्र उपस्थित मिलने पर उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की तथा परिसर में जर्जर मिले आंगनबाड़ी केंद्र के भवन को सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल ध्वस्त कराने और शौचालय के सामने सुरक्षा दीवार बनवाने के निर्देश दिए। एक अन्य विद्यालय के निरीक्षण में 89 में से 52 विद्यार्थी और चार शिक्षक उपस्थित मिले जहां एमडीएम निर्धारित मीनू के अनुसार पाया गया। डीएम ने शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बीएसए भूपेंद्र सिंह भी साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed