{"_id":"69d3ea0e82d8fcc904000304","slug":"driver-dies-in-truck-in-tundla-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: माल लेकर जा रहे चालक की बिगड़ी तबीयत, ट्रक में ही तोड़ दिया दम; घंटों बाद हो सकी माैत की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: माल लेकर जा रहे चालक की बिगड़ी तबीयत, ट्रक में ही तोड़ दिया दम; घंटों बाद हो सकी माैत की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार
माल लेकर जा रहे ट्रक चालक की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। चालक ने ट्रक में दम तोड़ दिया। घंटों बाद चालक की माैत की जानकारी हो सकी।
death demo
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
गुरुग्राम से माल लोड करके जा रहे ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह उपचार के लिए कुछ करता, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेजा है।
कानपुर नगर के थाना जाजपुर अंतर्गत छबेल 129/02 पुरवा निवासी ट्रक चालक अंकित कुमार रविवार को रात आठ बजे फरुखनगर गुरुग्राम से माल लोड करके भदोई लेकर जा रहा था। वह फिरोजाबाद हाईवे स्थित उसायनी गांव के पास पहुंचा, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। ट्रांसपोर्ट स्वामी ने जीपीएस से ट्रक चालक को ट्रैक किया तो उसकी लोकेशन घंटों तक एक ही जगह मिली। साथ ही फोन करने पर उसका फोन भी नहीं उठ सका। तब ट्रांसपोर्ट स्वामी ने दूसरे ट्रक चालक आगरा के बाह निवासी सर्वेश से जानकारी करने को कहा।
उसायनी पहुंचने पर दूसरे ट्रक चालक ने देखा कि अंकित ट्रक में मृत अवस्था में पड़ा है। ट्रक चालक सर्वेश ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। ट्रांसपोर्ट स्वामी ने बताया कि अंकित पहले से तबीयत खराब होने की बता रहा था। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की सही जानकारी मिल सकेगी। प्रथम दृष्टया हर्ट अटैक आने से मौत हुई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X